Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग के चूरू जिले में महिला हेड कांस्टेबल के घर खाना बनाने वाली महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया है जिसे बीकानेर रेफर किया है। परिचितों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, मगर हालत गंभीर होने पर महिला को बीकानेर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना के अग्रसेन नगर में रविवार को महिला हेड कांस्टेबल के घर खाना बनाने वाली 34 वर्षीय महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को उसके परिचितों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, मगर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बीकानेर रेफर कर दिया।
सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि अग्रसेन नगर निवासी नीतू सैनी घरों में खाना बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। नीतू सैनी एक महिला हेड कांस्टेबल सहित अन्य घरों में खाना बनाना व झाड़ू पोछे का काम करती है। रविवार को नीतू ने किसी बात को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।