Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर जिले के बज्जू खालसा में रविवार को पानी के कुंड में शव मिला।मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकला। बज्जू खालसा के सीआईडी क्वार्टर के निवासी बलवंत दान चारण रोजाना की तरह अपने काम पर गए थे। देर तक जब बलवंत वापस घर नहीं लौटे तो घर वाले उनको ढूंढने के लिए निकले गए उनके पद चिन्हों के आधार पर तलाशना शुरू किया तो बलवंत का शव कुंड में तैरता दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला और शव को मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सौंप दिया। पुलिस ने कार्यवाही शुरू की।