Thar पोस्ट, न्यूज। पाकिस्तान में सक्रिय विक्षोभ के चलते राजस्थान में मौसम बदल गया है। बीकानेर सहित अन्य जिलों में आंधी, बारिश है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इससे आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में भी मौसम बिगड़ेगा।