Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के जसरासर के पास सड़क हादसे में 10 जने घायल हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां दो पिकअप गाड़ियां टकरा गई। दोनों गाड़ियों में सवार दस जने गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब 15 जने सवार थे। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी घायल कल्याणसर निवासी है। सोमवार देर रात हुए हादसे में घायलों के सिर व पैर आदि में चोट लगी है।