

Thar पोस्ट न्यूज। मुम्बई में आये अंधड़ तूफान से एक भीमकाय होर्डिंग में दबने से 8 जनों की मौत हो गई है। बीएमसी ने बताया है कि ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पंतनगर में घाटकोपर पूर्व के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर लोहे की होर्डिंग गिरने से 57 लोग घायल हो गए। इस घटना में 8 लोगों के मरने की भी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक अस्पताल में 4 और घटनास्थल पर 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 1 की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। राजवाड़ी अस्पताल में अब तक 64 लोगों को भर्ती कराया गया है। लगभग 20 से 22 लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिनके राहत बचाव का काम चल रहा है।
