ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230825 WA0268 राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता 27 से, पोस्टर विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला तीरदांजी संगम के तत्वाधान में 27 से 29 अगस्त तक रेलवे ग्राउंड में सीनियर राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके बैनर का विमोचन शुक्रवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने किया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विजय खत्री,आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुनील चमडिया,एकलव्य एकेडमी की डायरेक्टर पूजा आचार्य,राजस्थान तीरंदाजी संघ की ओर से निर्णायक भंवरलाल व्यास,रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष पंकज पारीक तथा तीरदांजी प्रशिक्षक मारर्केण्ड पुरोहित मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय तीरंदाजी टीम के प्रशिक्षक अनिल जोशी ने जिला कलक्टर को बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगें।

प्रतियोगिता में अर्जुन अवार्डी रजत चौहान,पैराओलंपियन श्यामसुंदर स्वामी,वर्ल्ड चौंपियनशिप पदक विजेता प्रिया गुर्जर,एशियन गेम्स प्रतिनिधित्व करने जा रही प्राची सिंह सहित 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपने-अपने जिले से हिस्सा ले रहे हैं। बीएनपी इंटीरियर्स राज्य तीरंदाजी चेपियनशिप रेलवे ग्राउंड में तीन-तीन चलेगी। प्रतियोगिता को संचालित करने के लिए राजस्थान तीरंदाजी संघ द्वारा नेशनल क्वालिफाइड निर्णायक लगाए गए हैं जिनकी देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न होगी। जोशी ने बताया कि 29 अगस्त को इस प्रतियोगिता के दौरान खेल दिवस के मौके पर प्रदेश के समस्त अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों को एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।


Share This News