ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20211103 181707 1 बीकानेर : छात्रा के साथ छेड़छाड़ के साथ छात्रों की काटी टी.सी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार करने पर अभिभावकों ने जब शिकायत की तो छात्रों ने मारपीट की। इस पर मामला बिगड़ता व बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने आरोपी छात्रों की टीसी काट दी। मिली जानकारी के अनुसार मामला महाजन का है। जहां उच्च माध्यमिक स्कूल में पढऩे वाली एक छात्रा के साथ कस्बे के छात्रों ने अभद्र व्यवहार किया। जब उसने विरोध किया तो उठा ले जाने की धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो अभिभावक शिकायत करने स्कूल पहुंचे। आरोप है कि आरोपी छात्रों ने अभिभावक से मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शिक्षकों ने बीचबचाव कर छुड़ाया। उधर ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामला सामने आने पर ब्लॉॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी व शाला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्रों की टी सी काट दी।


Share This News