Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर/बस्सी। सामाजिक युवा संगठन संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संत गुरु रविदास जी के 644 वीं जयंती वर्ष के अवसर में एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन श्री बलराम उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, गोनेर रोड़, बस्सी में सम्पन्न।

संस्थान सचिव व कार्यक्रम संयोजक रामदयाल सैन ने बताया कि सन्त रविदास के जीवन व उनके बताए सामाजिक सौहार्द के विचार को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने उद्देश्य से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवचयनित राजस्थान प्रशासनिक सेवा के राज्य कर अधिकारी डॉ गजेंद्र सिंह दोतानिया, मुख्य वक्ता शिक्षा विभाग के पूर्व सहायक निदेशक डॉ सुभाष कौशिक, विशिष्ट अतिथि निर्वाण विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर अरविंद कुमार अग्रवाल, रजिस्ट्रार प्रोफेसर प्रशांत बेनीवाल, वक्ता पूर्व जिला वन अधिकारी खेमराज शर्मा, शिक्षाविद सुधीर पारीक सहित अन्य वक्ताओं ने संतगुरु रविदास जी के जीवन व संस्मरणों पर विचार प्रकट करते हुए उनके द्वारा बताएं गए सामाजिक सोहार्द, समरसता ओर जाती पाती ऊंच नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र विकास हेतु एकजुट होने का आह्वान किया। वही मुख्य वक्ता डॉ सुभाष कौशिक ने विद्यार्थियों को सफलता के मुलमंत्रो में शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान की जरूरत भी बताई। वही डॉ गजेंद्र ने जीवन लक्ष्य निर्धारित की बात कही। निर्वाण विश्वविद्यालय के कुलपति अरविंद अग्रवाल ने शिक्षा के साथ संस्कारों और मानवीय मूल्यों को जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विचार गोष्ठी से पूर्व आयोजित निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरुस्कार व प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में शिक्षाविद सुधीर पारीक, पूर्व वन अधिकारी खेमराज शर्मा, प्रधानाचार्य लालचंद शर्मा, संस्थान उपाध्यक्ष जितेंद्र खोलिया, सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल मीना, कार्यक्रम की अध्यक्ष केसर देवी शर्मा ने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर संस्थान के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

तीन दिवसीय निः शुल्क समर फन वर्कशॉप का समापन

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आर एल जी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा पवन पुरी साउथ कार्यालय में नि:शुल्क समर फन वर्कशॉप का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया|

संस्थान की  अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि बच्चों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास ही हमारा मुख्य उद्देश्य हैं। संस्थान की प्रत्येक बालिका भविष्य में आत्मनिर्भर बने व जीवन के हर क्षेत्र में सफल रहे यही हमारा प्रयास है।

वर्कशॉप  में विनय हर्ष द्वारा व्यक्तित्व विकास एंकरिंग महक गुप्ता द्वारा स्पोकन इंग्लिश मुकेश जोशी सांचीहर द्वारा चित्रकला मानसी गजरा द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट मे कागज़ के थैले बनवा प्लास्टिक का उपयोग ना करने की सलाह दी,डॉ.पूजा अग्रवाल द्वारा हेल्थ एंड फिटनेस बुनियाद ज़हीन द्वारा हिंदी व उर्दू भाषा बीना गाँधी जी द्वारा ज्वेलरी डिजाइनिंग की कक्षाएं ली गई|

संस्थान द्वारा वर्कशॉप  में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.राकेश रावत राजेश गुप्ता आशीष गर्ग ने कार्यक्रम की सराहना करी | डॉ. रावत ने कहा बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए संस्थान द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनु अरोड़ा ज्योत्सना रावत हसन खान तनय गुप्ता महेंद्र जय खुशबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

24 कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न

Thar पोस्ट, न्यूज। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ एवं कल्याणी प्रज्ञा मंडल पवनपुरी के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर में तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन बल्लभ गार्डन स्थित आशीर्वाद गार्डन भवन में सम्पन हुआ।
गायत्री परिवार प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के सूक्ष्म संरक्षण में 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ, संस्कार समारोह, दीप-यज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा का आज समापन हो गया।
प्रत्येक कुंड पर विराजमान 24 सपत्नीक मुख्य याजकों सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा संकल्पबद्ध होकर सामाजिक समरसता एवं जनकल्याणार्थ गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, रुद्र गायत्री, सुर्य हनुमान गायत्री, प्रखर प्रज्ञा तथा सजल श्रद्धा की विशेष आहुतियां दी गई। इस अवसर पर निशुल्क संस्कार दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवित, अन्नप्राशन, विद्यारम्भ, पुंसवन तथा जन्मदिवस संस्कार करवाये गये। जन-जन तक सद्विचार पहुंचाने के लिए आज 44 महिला-पुरुष द्वारा ज्ञानदूत का संकल्प लिया गया वहीं 67 महिला-पुरुष द्वारा 24 हजार गायत्री मंत्र लेखन के लघु अनुष्ठान करने के संकल्प लिये गये। प्रमुख यज्ञाचार्य गोपाल स्वामी ने कहा कि गायत्री मंत्र संजीवनी विद्या है जो साधक के नीरस जीवन में जीवटता का प्रादुर्भाव करती है। उन्होंने आगे कहा कि स्वाध्याय एवं योगाभ्यास से जहां स्वस्थ समाज की स्थापना होती है वहीं देश बलशाली बनता है।
24 कन्याओं द्वारा गायत्री चालीसा एवं महाआरती का संगीतमय सस्वर पाठ किया गया।
कार्यक्रम समापन से पूर्व शांतिकुंज हरिद्वार की केन्द्रीय टोली यज्ञाचार्य गोपाल स्वामी, बीरम सिंह तथा फलेन्द्र कुमार का प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा, जिला समन्वयक करनीदान चौधरी, कार्यक्रम संयोजक जवाहर लाल गंगल, दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत तथा कल्याणी प्रज्ञा मंडल संयोजिका ललिता शर्मा द्वारा सम्मानित करते हुए विदाई प्रदान की गई। भारत भूषण गुप्ता द्वारा कार्यक्रम संचालन तथा प्रमिला गंगल एवं नरेश खत्री द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

इनका हुआ सम्मान
केन्द्रीय टोली द्वारा गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार समारोह में उल्लेखनीय सहयोग के लिए नरेश खत्री, पिंटु तिवारी, राधा शर्मा, ललिता शर्मा,
जवाहरलाल प्रमिला गंगल, देवेन्द्र शोभा सारस्वत, करनीदान सरला चौधरी, इंजीनियर अमरसिंह वर्मा, प्रवीण तंवर, हरि सिंह गौड़, जगजीत सिंह तथा डिवाइन इंडिया यूथ एशोसियेशन दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत, तरुण कुमार राठी, गोविंद राम केवटिया, राजेश साध, जयकिशन जोशी, लीना जांगिड़, योगिता स्वामी, अनीशा बिश्नोई, अन्नु कुमावत, दिव्या स्वामी, पूजा भाम्भु, प्रियंका बिश्नोई, दीपा स्वामी, हिमांशु सारस्वत एवं निखिल धोबी, मदन शीला अग्रवाल, सुरेन्द्र राखी शर्मा, विश्वप्रसाद पारीक, राधेश्याम नामा तथा रामकुमार चौहान को सम्मानित किया गया।