Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल आया। आज आये 12 पॉजिटिव के साथ ही अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है हॉस्पिटल में दो रोगी भर्ती है। शेष घर पर ही क्वारटाइन है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने बताया कि आज आएं मरीजों में समता नगर निवासी 43 वर्षीय पुरूष,सर्वोदय बस्ती निवासी 38 वर्षीय पुरूष,सींथल निवासी 20 वर्षीय युवक,करणीनगर लालगढ़ निवासी 62 वर्षीय महिला व 69 वर्षीय पुरूष,पुरानी गिन्नाणी का 37 वर्षीय पुरूष,हुसनसर निवासी 32 वर्षीय पुरूष,अम्बेडकर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय पुरूष,बज्जू निवासी 68 वर्षीय महिला,महाजन की 40 वर्षीय महिला नोखा के 25 वर्षीय पुरूष व से भी रोगी सामने आएं है।