Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर बार एशोसिएशन के तत्वाधान में बीकानेर के स्थानीय बार रूम में बाईसवीं स्व. श्री गोपाल आचार्य स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता चल रही प्रतियोगिता में छठवें व अन्तिम चक्र में बजरंग प्रजापत (5) ने प्रथम बोर्ड पर शैलेष गुप्ता (5) के साथ खेलते हुए अपना अविजित रहने का अभियान लगातार नही रख सके और अपनी बाजी गंवा बैठे तथा चार खिलाडियों के साथ 5-5 अंक बनाये लेकिन शतरंज के बुकोज नियम के तहत बजरंज प्रजापत (5) को प्रथम, श्रीनारायण छींपा (5) को द्वितीय तथा शैलेष गुप्ता (5) को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वंही भव्य शर्मा (5) ने भी पांच अंक बनाये लेकिन उन्हे चैथे स्थान पर ही संतोष करना पडा।इसके अतिरिक्त 65 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग में श्री दाऊलाल हर्ष (4.5) ने प्रथम तथा बृजरतन व्यास (4) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 55 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वर्ग में प्रेमरतन छींपा (4) ने प्रथम संतनाथ योगी (4) ने दुसरा स्थान प्राप्त किया।आज पांचवे व अन्तिम चक्र में खेलते हुए प्रतियोगिता में 87 वर्षीय खिलाडी धनेसिंह राठौड (3) ने अप्रत्याशित खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए युवा शातीर राकेश गौड (2) को हरा कर सबको चैंका दिया।प्रतियोगिता के संयोजक श्री धन्नेसिंह राठौड के अनुसार प्रतियोगिता के रिजल्ट निम्नानुसार रहे। बजरंज प्रजापत (5) को प्रथम, श्रीनारायण छींपा (5) को द्वितीय तथा शैलेष गुप्ता (5) को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रेमरतन छींपा विजेता तथा संतनाथ योगी दुसरे स्थान पर रहे। वंही 65 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वर्ग में श्री दाऊलाल हर्ष ने प्रथम, बृजरतन व्यास ने दुसरा स्थान प्राप्त किया।

रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता
विभिन्न वर्गों में संयुक्त बढ़त पर रहे शातिर

Thar पोस्ट न्यूज। स्व. झवर लाल व्यास ‘रंगीला’ की स्मृति में नालंदा स्कूल में चल रही जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को दक्ष सक्सेना, आकाश स्वामी, रामकिशन चौधरी तथा कपिल पवार विभिन्न वर्ग में बढ़त पर रहे।प्रतियोगिता संयोजक एड. जुगल किशोर व्यास ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में दक्ष सक्सेना ने दूसरे दिन तक खेले गए पांच राउंड में 5 अंक हासिल कर बढ़त बनाई। वहीं जयदीप ने 4.5 तथा शिवम पुरोहित, हर्षवर्धन सिंह परिहार, हिमांशु ओझा और मानवेंद्र सिंह ने चार-चार अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि अंडर-20 आयु वर्ग में 5 अंकों के साथ आकाश स्वामी बढ़त पर रहे। वहीं राघव आचार्य, कमल शर्मा, वासुदेव और विकास ठाकुर ने 4-4 अंक हासिल किए। सीनियर वर्ग में रामकिशन चौधरी और कपिल पवार 4-4 अंक हासिल करके बढ़त पर रहे। रामकुमार और प्रमोद सिंह ने तीन-तीन अंक हासिल किए।इससे पहले दूसरे दिन के खेल की शुरूआत उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) अनिल बोड़ा और सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत की। बोड़ा ने रंगीला के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से नए शातिरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। आचार्य ने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। इस अवसर पर रंगीला फाउंडेशन के अध्यक्ष बसंत आचार्य, भैरू रतन व्यास, आर्बिटर डी.पी. छीपा, एसएन करनानी, भानू आचार्य, उषा ओझा और हनी जोशी, रोहित व्यास, विनीत व्यास आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले सोमवार को होंगे तथा विजेताओं को 3 जनवरी को रंगीला की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के बच्चों के लिये पांच दिवसीय वैदिक संस्कार एवं योग शिविर आज से प्रारंभ हुआ । शिविर संयोजक आर के शर्मा ने बताया कि राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा और शिव-शक्ति परिवार के संयुक्त तत्वावधान में बालकों के लिये आवासीय व बालिकाओं के लिये गैर आवासीय शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को पंडित रविप्रकाश शर्मा के निर्देशन में वैदिक गतिविधियों से परिचय करवाया गया वहीं योगाचार्य सुभाष शर्मा द्वारा विभिन्न व्यायाम करवाते हुए उनके लाभ बताए । इससे पहले शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति के संयोजक महेश भोजक के मुख्य आतिथ्य व राजनांदगांव शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में शिविर का उद्घाटन किया किया । इस अवसर पर महेश भोजक ने कहा कि सनातनी परंपराओं को जानने में यह शिविर महत्ती योगदान देगा । उमेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शिविर पूरे ब्राह्मण समाज के लिये प्रेरक रहेगा । महासचिव संजय शर्मा ने स्वागत करते हुए शिविर की जानकारी दी व शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक पुरूषोत्तम सेवक ने धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर हुकम चंद शर्मा, दुर्गादत्त भोजक, रविन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, दाऊदयाल, धनश्याम सहित अन्य उपस्थित थे ।