Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीकानेर की कोटगेट थाना पुलिस द्वारा बीती शाम को मॉर्डन मार्केट स्थित कैफे में छह युवकों को हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया। दो हुक्का व लेवर जब्त किए गए। हुक्का पी रहे छह जनों पर जुर्माना भी लगाया है। कैफे के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करी गई है। पुलिस द्वारा पूरे शहर में कैफे की जांच-पड़ताल के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।