Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के एकता नगर में जली हुई अवस्था में 30 वर्षीय विवाहिता का शव मिला है। इस संबंध में मृतका के पति ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसकी सूचना मिलते ही एसपी कावेन्द्र सागर, सिओ सिटी श्रवण दास संत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका का नाम मनीषा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।