
Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभाग के रायसिंहनगर-अनूपगढ़ मार्ग हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालो में 5 सदस्य एक ही परिवार के है। जिनमे 5 महिलाएं शामिल है।ओवरटेक करने के प्रयास में क्रूजर गाड़ी तथा ट्रोले की टक्कर हो गई। घटना के बाद ट्रोले का चालक फरार हो गया। गांव कीकरवाली के पूर्व सरपंच हनुमान प्रसाद गेदर केे पुत्र हेतराम (45) ने अपनी पत्नी सुनीता (42) और चार भाभियों लिछमा देवी(55) पत्नी कृष्ण लाल,विद्या देवी(40) पत्नी देवीलाल, कलावती देवी (48) पत्नी हंसराज और कांता (35) पत्नी मदन लाल के साथ गांव 86 जीबी जाने के लिए रमेश कुमार नाई (38) पुत्र शंकर लाल की क्रूजर किराए पर ली थी।
स्पीड ज्यादा होने कारण क्रूजर के ब्रेक नहीं लग पाए इस कारण उसकी ट्रोले से टक्कर हो गई। हादसा होते ही ट्रोला चालक मौके पर ही ट्रोला छोड़कर फरार हो गया।