

Thar पोस्ट न्यूज। रतन टाटा के निधन के बाद उनकी करीबी दोस्ट सिमी ग्रेवाल गमगीन है। उनका रिश्ता किसी से छिपा नही था। सिमी और रतन टाटा बहुत करीबी दोस्त थे और दोनों के बीच गहरा रिश्ता भी रहा। सिमी ग्रेवाल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कबूल भी किया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा जोरों पर रही। अब रतन टाटा की मौत पर सिमी ने सोशल मीडिया पर अपने सबसे अच्छे दोस्त के निधन पर एक इमोशनल नोट शेयर किया। अपने एक्स अकाउंट से अपनी और रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर 2012 में ली गई थी, जब टाटा ग्रुप के दिवंगत चेयरमैन उनके टॉक शो में आए थे। उन्होंने लिखा, ‘वे कहते हैं कि तुम चले गए… तुम्हारा जाना बहुत बड़ा नुकसान और इसे सहना बहुत मुश्किल है… अलविदा मेरे दोस्त…रतन टाटा।’ इस पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है और सिमी को हौसला रखने के लिए कह रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल एक समय एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों की लव लाइफ की चर्चा मीडिया में भी हुई थी। एक इंटरव्यू में सिमी ने कहा कि रतन टाटा एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि उनका रिश्ता आगे क्यों नहीं बढ़ पाया। टीओआई को दिए इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा को लेकर कहा था, ‘उनका और मेरा रिश्ता लंबा रहा है। वह परफेक्ट हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। वह एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनके लिए अहम नहीं रहा।’