ताजा खबरे
IMG 20221218 WA0084 अन्नकूट के दर्शन के लिए भक्त उमड़े, श्रीराज रतन बिहारीजी मंदिर Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के श्रीराज रतन बिहारीजी में अन्नकूट महाभोग के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। पुष्टिमार्ग वैष्णव सम्प्रदाय में राग-भोग-शृंगार के प्रणेता बिठ्ठलनाथजी गुंसाईजी का 508 वां प्राकट्य उत्सव एवं अन्नकूट महोत्सव यहां रतन बिहारी मंदिर में मनाया गया। कामवन पंचम पीठाधीश्वर जगद्गुरु गोस्वामी वल्लभाचार्य महाराज एवं गो.ब्रजांग बावा के सान्निध्य में आयोजन हुए। महोत्सव समारोह के तहत अनेक कार्यक्रम हुए। इसमे मंदिर में 5100 दीपक से सहस्र दीपमालिका सजाई गई। प्राकट्य महोत्सव मनाया गया। जिसके तहत प्रात: 10:15 बजे दाऊजी मंदिर में तिलक आरती दर्शन व प रतनबिहारी मंदिर में तिलक आरती दर्शन हुए। गोवर्धननाथ जी मंदिर (आसानियों का चौक) से शोभायात्रा निकली। राजरतनबिहारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव हुआ। मंदिर की विशेष रोशनी से सजाया।


Share This News