ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230825 WA0174 शारदीय नवरात्रि पर हनुमान चालीसा 17 अक्टूबर को Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में एक और बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 17 अक्टूबर 2023 को बीकानेर के सनातन प्रेमियों द्वारा विशाल सामूहिक रूप में हनुमान चालीसा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पाठ के साथ साथ भजनों की प्रस्तुतियां होगी। इसके अंतर्गत जवाहर पार्क स्थित श्री राम मंदिर में भक्तों की मीटिंग रखी गई, जिसमें उपस्थित भक्तों ने बताया कि ऐसा आयोजन बीकानेर में पहली बार हो रहा है, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोहल्ले वाइज/ वार्ड वाइज टीमों का गठन किया जायेगा।
मीटिंग में बीकानेर के सभी सनातनी प्रेमियों से इस कार्यक्रम के टीम मेम्बर बनने का आह्वान किया, कहा कि जो भी बन्धु इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जुड़े और अपनी भागीदारी निभाएं।
मीटिंग में यह सुनिश्चित किया गया कि जल्द ही इस कार्यक्रम हेतु स्थान का चयन किया जाएगा और बीकानेर के सभी मंदिरों, मठ, संत महात्माओं, धार्मिक संस्थाओं, सुन्दरकाण्ड मण्डलीयों, ट्रस्ट, संगठनों, राजनेताओं, छात्रनेताओं व बीकानेर के सभी धर्मप्रेमियों से सम्पर्क किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी के साथ कि जरूरत रहेगी इस हेतु प्रचार प्रसार व अलग अलग तरह की जिम्मेदारी सभी को सौंपी जायेगी।
कार्यक्रम टीम से निःस्वार्थ भाव से जुड़ने हेतु एक नम्बर जारी किया गया।
नम्बर 8233899481, टीम से जुड़ने के लिए इन नम्बर पर अपने नाम और वार्ड नम्बर के साथ व्हाट्सएप मैसेज करना होगा।


Share This News