





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बुधवार को भैरव प्रतिमाओं के तेल, सिंदूर, पंचामृत, पंच पुष्प अर्क इत्यादि से अभिषेक- पूजन, श्रृंगार और आरती का क्रम देर रात तक चलता रहा। भैरव अष्टमी पर भैरव स्तोत्र पाठ, भैरव मंत्र और भैरव भजनों की गूंज रही। मंदिर बाबा के जयकारों से गूंजते रहे। भैरव प्रतिमाओं के मोगरी चूरमें का विशेष भोग अर्पित किया गया। भैरव प्रतिमाओं का कुमकुम, केशर,धूप, दीप, नैवेद्य, इत्र, ऋतुफल, पुष्पमाला इत्यादि पूजन सामग्री से भैरव प्रतिमाओं का पूजन किया गया। कई मंदिरों में रात्रि जागरण और महाप्रसाद के आयोजन हुए। तोलियासर भैरव गली बाजार स्थित तोलियासर भैरव मंदिर, करमीसर रोड स्थित ठंगाल भैरव, गोकुल सर्किल स्थित सूरदासाणी बगीची में कोंडाणा-सियाणा भैरव मंदिर, शिव शक्ति साधना पीठ, नत्थूसर बास होलिका चौक स्थित भैरव मंदिर ,नत्थूसर गेट के अंदर स्थित तोलियासर भैरव मंदिर ,फूंभड़ा पाटे के पास स्थित मंदिर, झंवरों का चौक ,तेलीवाड़ा चौक ,पारीक चौक, मोहता चौक आनंद भैरव मंदिर, जस्सूसर गेट के अंदर,जयपुर रोड, मुक्ता प्रसाद रोड, लक्ष्मीनाथ मंदिर घाटी, बारह गुवाड़ ओझा गली सियाणा भैरव मंदिर, छंगाणी मोहल्ला सियाणा भैरव मंदिर, नथानी सराय कोडाणा भैरव मंदिर, धर्मनगर द्वार के पास ,एम एम ग्राउंड रोड, प्रकाश चित्र के पीछे, ओझा सत्संग भवन के पास, भैरव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित कोडाणा भैरव ,सियाणा भैरव ,राजासर भैरव ,बाप भैरव, सीसा भैरव, कृपाल भैरव ,बद्री भैरव,गवरी भैरव सहित सभी भैरव मंदिरों में दिन भर दर्शन-पूजन और अभिषेक के आयोजन हुए।





भैरव अष्टमी पर सजा खूंखार बाबा भैरव का दरबार- महाश्रृंगार महाआरती और महाप्रसाद भक्तों का लगा मेला बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बीकानेर संभाग में मनाया जारहा है। स्टेट वूलन मिल स्थित बाबा खूंखार भैरव मंदिर के पूरे परिसर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया और इत्र की सुगंध से पूरा परिसर
महक रहा है।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता टूट नहीं रहा है। सुबह भक्तों द्वारा तेल देसी घी दूध शहद गंगाजल से अभिषेक करने के बाद कर्मकांड पंडित गोपाल दास छंगानी और उनकी सहयोगी टीम द्वारा मंत्र उच्चारण कर विशेष पूजा अर्चना की गई! महाशृंगार किया गया हवन एवं पूर्ण आहुति के बाद महाआरती का आयोजन किया गया ! सैकड़ो श्रद्धालु भक्त महिला पुरुष बच्चे सहित उपस्थित रहे। आरती के बाद बाबा भैरवनाथ का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया केक काटा और बच्चों को प्रसाद के स्वरूप में बांटा कार्यक्रम का आयोजन श्री भैरव भक्त मंडल द्वारा किया गया l वरिष्ठ समाजसेवी भारत तिब्बत मंच की सुधा आचार्य द्वारा शंखनादकर मंदिर प्रांगण को भक्तिपूर्ण माहौल में बदल दिया ! बाबा खूंखार भैरवनाथ का भोग लगाने के पश्चात भंडारे आयोजन रखा गया जो दोपहर से शाम तक लगातार जारी रहा! कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्यमी बेगराज नागपाल ,बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष पवन चांडक, सतपाल कंसल पंकज कसल चंद्रशेखर राजपुरोहित कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजवीर सिंह राजावत और मित्र रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी सुशील कुमार यादव, सुनील दत्त नागल सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की!