ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230910 WA0171 श्री आदि गणेश मंदिर में हुआ अभिषेक Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। उत्तम स्वास्थ्य व परिवार की सुख समृद्वि के लिये दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में बाल भक्तों ने भगवान गणेश का अभिषेक किया। ओ माई फ्रेंड गणेशा तू देना साथ हमेशा की मंगल प्रार्थना के साथ नौनिहालों ने दूध,दही,घी, केशर, चीनी,शहद चंदन,गुलाब जल,पंचामृत आदि से अभिषेक किया। पंडित सुनील व्यास ने मंत्रोच्चारण के बीच लम्बोदर का अभिषेक-पूजन करवाया। अभिषेक में पं जितेन्द्र श्रीमाली, विजय श्रीमाली,खेमचंद सोनी,किशन व्यास,गोपाल रंगा,हर्षित बिस्सा,रवि कल्ला,मोहित बांठिया,गणेश सेवग,नितेश बिन्नाणी,नूतन व्यास,निर्मल जाजड़ा,उमेश आचार्य,पुनीत पारीक व नंदन जोशी ने सहयोग किया। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के प्रवक्ता मदन गोपाल व्यास के अनुसार 19 सितम्बर तक प्रतिदिन अभिषेक-पूजन होंगे। 18 सितम्बर से दो दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ का आयोजन होगा। पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में महायज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक -पूजन प्रारम्भ होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रिकालीन जागरण होगा। जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इस अवसर पर भगवान गणेश के 2151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा। जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया,राजेन्द्र व्यास,कैलाश पारीक,मनोज के बिस्सा,रामसा व्यास,सोमदत्त पुरोहित आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।


Share This News