ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241018 095652 scaled देर रात इन इलाकों से निकली हनुमानजी की झांकी- शरद पूर्णिमा पर रियासतकालीन परम्परा Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देर रात बीकानेर के जूनागढ़ बेल्ट के कई इलाके जय श्रीराम व रामा रामा कूद पड़े हनुमाना, पूनरासर बाबे की जय से गूंज उठे। हनुमानहत्था इलाके में स्थित ऐतिहासिक रियासतकालीन प्राचीन हनुमान मंदिर से शरदपूर्णिमा के अवसर पर हनुमानजी की झांकी भक्तों ने निकाली। अनेक मोहल्लों के लोगों ने अखंड महाज्योत के दर्शन किये। यह झांकी वर्ष में एक बार निकाली जाती है। रियासतकाल से मंदिर में अखंड ज्योत चेतन है। शरद पूर्णिमा पर निज मंदिर से होते हुए पुनः मंदिर आती है। हनुमानजी के इस लंकपति मंदिर में हनुमानजी का वही छोटा स्वरूप है जो कि उन्होंने लंका प्रवेश के दौरान धारण किया था। देर रात लोगों ने हनुमानजी की ध्वजा व ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। ढोल नगाड़ों के साथ भक्तों द्वारा शंख बजाया गया। भक्तों व आयोजकों ने घर घर प्रसाद वितरित किया।


Share This News