ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
IMG 20251123 085924 राजस्थान के इस जिले में हो रही करोड़ों की शादी? देश विदेश से पहुंची नामचीन हस्तियां Rajasthan News Portal उदयपुर
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अनेक जिले अब वेडिंग टूरिज्म के रूप में लोकप्रिय हो चुके है। 8स मामले में उदयपुर सबसे अव्वल है। लेकसिटी उदयपुर इन दिनों शाही रौनक से सराबोर है, जहां अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और अमेरिकी मूल के वामसी गडिराजू की शाही शादी समारोहों में बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी चमक बिखेरी। सिटी पैलेस और लेक पैलेस में देर रात तक चले संगीत कार्यक्रमों में सितारों की दमदार प्रस्तुतियों ने देसी-विदेशी मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जनाना महल के विशेष मंच पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, जैकलिन फर्नांडीस, कृति सेनन, सोफिया चौधरी, जाह्नवी कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर व वरुण धवन ने लगातार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। कलाकारों के डांस और संगीत ने समारोह को ग्लैमरस और जीवंत बना दिया। उपस्थित मेहमान भी इन प्रस्तुतियों पर थिरकते दिखे। शादी में शामिल होने के लिए अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उदयपुर पहुंचे। उन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से लीला पैलेस ले जाया गया। शादी में दुनिया भर से आए मेहमानों के लिए राजस्थानी संस्कृति के रंगों के साथ भव्य स्वागत का आयोजन किया गया।

शाही 24 नवंबर तक
दुल्हन नेत्रा और दूल्हा वामसी रविवार को पिछोला झील के बीच बसे जगमंदिर आइसलैंड पैलेस में सात फेरे लेंगे। शाही विवाह के सभी आयोजन 24 नवंबर तक निर्धारित हैं। शुक्रवार को ताज लेक पैलेस में हल्दी की रस्म हुई, जिसमें मेहमान पीले परिधानों में लोकधुनों पर झूमते नजर आए। जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर की आएगी बारी
इंटरनेशनल सुपरस्टार जेनिफर लोपेज देर रात उदयपुर पहुंचीं। वे शेनॉन आयरलैंड से चार्टर फ्लाइट से सीधे डबोक एयरपोर्ट पहुंचीं। 2015 के बाद यह उनका उदयपुर में दूसरा आगमन है। उनकी और जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस शनिवार को सिटी पैलेस के माणक चौक में होगी। इससे पहले लीला पैलेस में वेलकम पार्टी हुई, जिसे अमायरा दस्तूर ने होस्ट किया। राजस्थानी मांगणियारों की धुनों और हवा में गुब्बारों पर डांस करती परफॉर्मर ने मेहमानों को खास अनुभव दिया।
 
बारात, मेहंदी और आफ्टर पार्टियों की तैयारियां
शनिवार को शाम 4 से 5:30 बजे बड़ी पाल जेटी से रामेश्वर घाट के लिए बारात निकलेगी। इसके बाद माणक चौक में शाम 5 से रात 10:30 बजे तक मेहंदी और डिनर का आयोजन होगा। रात 11:30 से 1 बजे तक ताज लेक पैलेस और लीला पैलेस में समानांतर आफ्टर पार्टियां होंगी, जिनमें विशेष मेहमानों के लिए अलग-अलग थीम तैयार की गई हैं।


Share This News