ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
IMG 20241023 101608 आज रात ब्लैकआउट ! राजस्थान के इस जिले में Rajasthan News Portal उदयपुर
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के इस जिले में आज रात ब्लैक आउट अभ्यास किया जाएगा। प्रदेश के सलूम्बर जिले में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए 20 अप्रेल को विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शाम 8 बजे से 8:10 बजे तक 10 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा, जिसमें पूरे क्षेत्र में सायरन बजाकर नागरिकों की आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण किया जाएगा। प्रशासन ने इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आमजन से सहयोग की अपील की है। जिले के अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला के अनुसार यह अभ्यास निदेशालय नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति, विशेष रूप से हवाई हमले जैसी परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय को परखना है। इसके लिए जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए ।


Share This News