Thar पोस्ट, न्यूज खाजूवाला । आज केन्द्रीय कानुन मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने छत्तरगढ कस्बे में भाजपा उम्मीदवार डॉ विश्वनाथ मेघवाल के लिए रोड शो किया। जो कि कस्बे के बसस्टैंड मुख्य बाजार रावला रोड होते शिव मंडी तक पहुंचा। रोड शो में भाजपा उम्मीदवार डॉ विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता हरिकिशन जोशी मण्डल अध्यक्ष राजु राइका राजु चौहान इन्द्रचन्द ओझा मुकेश शर्मा सहित प्रमुख भाजपा पदाधिकारी साथ रहे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भाजपा केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विकास योजनाओं को लेकर चुनाव लड़ रही है खाजुवाला को रेल लाइन से जोड़ा जा रहा है भारतमाला योजना के तहत छतरगढ पूगल के विकास का आधार बना है
अवैध जिप्सम खनन, भूमि आवंटन में भ्रष्टाचार, अवैध खनन के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा तक को नहीं छोड़ा भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया।
रोड शो सब्जी मंडी , चमड़ियां बजार मिस्त्री मार्केट अस्पताल रोड कृषि मंडी रोड तक चला। भाजपा उम्मीदवार डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा खाजूवाला में नगरपालिका वार्डों में नाली निर्माण कर गलियों मे सीसी रोड बनवायेंगे।