Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में सीएम फेस अभी तक घोषित नहीं किया है। पीएम मोदी के चेहरे पर ही पार्टी चुनाव लड़ रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर के एक होटल में एक दिन पहले पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने सीएम गहलोत और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से राजस्थान में खर्च की गई राशि और कामों का ब्यौरा भी रखा। इस दौरान राजस्थान में सीएम कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा कि ‘चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय होगा और फिर पार्लियामेंट्री बोर्ड सीएम की घोषणा करेगा।’