Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 4 की मौत की हुई है तथा 5 घायल हुए। जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। तीन की मौके पर जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई। मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के आडसर-भादासर के पास एक ट्रक ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी है। प्राप्त सूचना के अनुसार हादसे में मौके पर तीन बच्चो की मौत हो गई। और महिलाओं सहित करीब 6 जने घायल हो गए। घायलों को बीकानेर रैफर कर दिया गया है। जहाँ एक ने और दम तोड़ दिया।