Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में हुए हादसे में 3 घायल हो गए हैं। बोलेरो व ट्रक में भिड़ंत के साथ ही लगी आग। अभी तक 3 घायल की सूचना है। 2 को बीकानेर रैफर किया गया है। जबकि 1 जने को श्री डूंगरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। नेशनल हाईवे 11 बेनीसर के पास की घटना है। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई। ट्रक में कितने जने थे इसका पता लगाया जा रहा है।