Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में पानी लगाते समय पैर फिसलने से नहर में गिरे व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। इस सम्बंध में बीकानेर जामसर थाने में मृतक के छोटे भाई नानुराम ने मर्ग दर्ज करवाई है। घटना इंदिरा गांधी नहर पर 7 दिसम्बर की शाम को करीब सात बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका बड़ा भाई नरसाराम खेत में काश्त कर रहा था। इसी दौरान शाम को खेत में पानी लगाते समय अचानक पैर फिसल गया और नहर में डूब जाने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।