ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20220723 WA0142 बजरंग बली का पंचगव्य से किया अभिषेक Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बजरंग बली का पंचगव्य तत्व से किया अभिषेक, महापूजा एवं आरती से की सर्वमंगल की कामना। देश में सुख चैन बना रहे, लोग धन-धान से परिपूर्ण हो, सर्वमंगल एवं सर्व शांति की कामना को लेकर शास्त्री नगर, डुप्लेक्स कोलोनी स्थित श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की और से वाटिका के मंदिर में भगवान हनुमान जी की प्रतिमा पर पंचगव्य से अभिषेक किया गया!

श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव छाया गुप्ता ने बताया कि श्री वीर हनुमान मंदिर में पुजारी आसू महाराज के सानिध्य में तथा पंडित अरुणकृष्ण व्यास के आचार्यत्व में शनिवार सुबह 10:00 बजे पंचगव्य से हनुमान जी का अभिषेक समिति के डॉ.राकेश गुप्ता , सचिन गुप्ता, डॉ.आरपी गुप्ता, कुणाल कोचर सहित गणमान्य जनों द्वारा किया गया! कार्यक्रम के बाद महापूजा एवं महाआरती तथा भगवान का ध्यान किया गया! अंत में भक्तों को प्रसाद में पंचामृत वितरित किया गया! सचिव छाया गुप्ता ने बताया कि मंदिर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी किया जा रहा है! पार्थिव शिवलिंग निर्माण का यह कार्य पूरे सावन माह तक चलेगा!


Share This News