ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241109 WA0261 scaled बीकानेर परकोटे में उष्ट्रवाहिनी माताजी मंदिर के पास हुआ विमोचन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। वरिष्ठ रामायणपाठी पं विष्णुदत्त रंगा द्वरा लिखित पुस्तक “संक्षिप्त श्रीराम कथा” का विमोचन उष्ट्रवाहिनी माताजी मंदिर के पास किया गया। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि श्री राम झरोखा कैलाश धाम आश्रम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदास जी महाराज, विशिष्ठ अतिथि कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित, पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा), उद्योगपति राजेश चूरा ने किया।

इस अवसर पर सरजूदास जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् रामचरित मानस हमे नैतिकता, धर्म, प्रेम समपर्ण जैसी अनेक सीख देती है। मानस पाठी विष्णुदत्त रंगा ने इस पुस्तक के माध्यम से श्रीराम जी के चरित्र को सरल भाषा से कहानी के रूप मे निकाला है। पंडित नथमल पुरोहित ने कहा कि यह पुस्तक वर्तमान और भावी पीढी के लिए मार्गदर्शक होगी। समारोह मे अतिथियो का शाल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

आभार जताते हुए विष्णुदत्त रंगा ने कहा कि युवा पीढी के लिए व भारतीय सनातन संस्कृति को बनाए के लिए संक्षिप्त श्रीराम कथा पुस्तक का विचार आया। इसमे रामजी की सभी लीलाओ को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन नरेश पुरोहित ने किया। इससे पूर्व सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के नामी मानस पाठियो ने शिरकत की। समारोह मे जानकी देवी, पंडित शान्तिस्वरूप , नवरतन एनडी रंगा, शीन महाराज, पंडित आनंद व्यास, गोवर्द्धन व्यास, नारायण पुरोहित, छंगाणी, रामकुमार हर्ष, मनोज व्यास, महावीर स्वामी, बंटी व्यास, सीए महेन्द्र चूरा, गोपाल पुरोहित आदि उपस्थित थे।


Share This News