ताजा खबरे
हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 की मौतविवाहिता ने पति, देवर, सास समेत आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज करवायाबॉर्डर के जाबांजों की वर्दी का रंग बदला, बीएसएफ के जवानों का दिखेगा न्यू लुकजूनागढ़ के पास मिला शवविश्व रक्तदाता दिवस पर बिशनारम सियाग का सम्मानसिंथेसिस के रोबिन ने नीट यूजी में ऑल इंडिया में 32वीं रैंक प्राप्त कर बीकानेर का नाम देश में किया रोशनजनता के सेवक के रूप में कार्य करें अधिकारी – श्री अविनाश गहलोत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रीजॉनी सर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने बाजी मारी, NEET: 2025जल संरक्षण के प्रति जागरूकता में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण: डॉ. शर्मा, पत्रकारों ने रखे सुझावगंगाशहर में मिला नवजात शिशु
IMG 20220726 123123 2 8 महिला पुलिस कर्मचारियों ने अधिकारियों पर लगाये रेप के आरोप Bikaner Local News Portal मुंबई
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महिला कांस्टेबलों द्वारा अपने उच्च अधिकारियों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए जाने के बाद खलबली मची हुई है। महाराष्ट्र पुलिस की महिला कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां एक साथ 8 महिला पुलिस की कर्मचारियों ने पुलिस कमिश्नर, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इन महिला कॉन्स्टेबलों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। महिला कॉन्स्टेबलों ने DCP रैंक तक के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है। ऐसे में आम लोगों और महिलाओं की सुरक्षा में लगी महाराष्ट्र पुलिस की खाकी खुद कलंकित होती नजर आ रही है। महिला कॉन्स्टेबलों के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस के अधिकारी अब खुद कटघरे में हैं और सवाल ये उठता है कि अब पुलिस पर भी कोई कैसे भरोसा कर सकता है। दरअसल महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर काम करने वाली 8 महिला कर्मचारियों ने सरकार समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को खत लिखा है। इस खत के अनुसार उन्होंने अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने खुद के डिपार्टमेंट के बड़े अधिकारियों पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। महिला कॉन्स्टेबलों ने पत्र में डीसीपी रैंक के अधिकारी समेत 3 और अधिकारियों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। 


Share This News