ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20250823 150254 रामदेवरा मेला: नोखड़ा के पास सेवा शिविर, 27 तक सेवा Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भादवा लगने के साथ ही मेले मगरियों की धूम शुरू हो जाती है। बड़ी संख्या में लोग पैदल यात्रा करके अपने इष्ट देवता को धोक लगाने जाते हैं। इन दिनों रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की भी संख्या बहुत है। बीकानेर-जैसलमेर रोड पर पदयात्रियों के जत्थे जा रहे हैं और उनकी सेवा करने के लिए बड़ी संख्या में संस्थाओं ने अपने शिविर लगा रखे हैं। इन सेवा शिविरों में चाय नाश्ता, भोजन, पानी, स्नान आदि की सुविधा साथ ही साथ कई स्थानों पर मेडिकल की भी सुविधाएं हैं। यह संस्थाएं बड़े मनोभाव से पद यात्रियों की सेवा कर रही है। कार्यकर्ता बिना रुके बिना थके उनकी सेवा सुश्रुषा करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में हरिओम नमः शिवाय एवं बाबा भली करें सेवा समिति की ओर से नोखड़ा से 3 किलोमीटर पहले 87 किलोमीटर माइल स्टोन पर सेवा शिविर लगाया हुआ है जिसमें चाय, भोजन, नाश्ता, ठंडा जल, स्नान और मेडिकल की सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है ।पिछली 21 अगस्त से शुरू हुई यह सेवा 27 अगस्त तक चलेगी। सुबह तड़के 4:00 बजे से चाय-नाश्ते से शुरू होकर गए मध्य रात्रि बाद भी भोजन की सुविधा उपलब्ध रहती है। ऐसा इस रास्ते पर लगी सभी संस्थाओं के शिविरों में दी जा रही। कार्यकर्ताओं और सेवादारों में बड़ा उत्साह है। बीकानेर से जैसलमेर रोड पर लगभग 150 से भी ज्यादा भण्डारे लगे हुए हैं।


Share This News