ताजा खबरे
IMG 20240703 104857 1 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट के समय में बदलाव Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक और सुरफास्ट गाड़ी में बदलाव किया गया है। चीफ रेलवे पीआरओ शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 12372 बीकानेर -हावड़ा सुपरफास्ट साप्ताहिक रेलसेवा जो 1 जनवरी 2026 से बीकानेर से रवाना होगी, वह वाराणसी स्टेशन पर अब सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी और 5:05 बजे रवाना होगी। पहले यह ट्रेन 5:00 बजे पहुंचकर 5:10 बजे प्रस्थान करती थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा को एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेगा। गाड़ी संख्या 19411/19412 अब 2 दिसंबर 2025 से गांधीनगर कैपिटल से और 3 दिसंबर 2025 से दौलतपुर चौक से एलएचबी रैक से चलेगी। इस ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 7 द्वितीय शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी, 1 पॉवर कार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल होंगे। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से एक-एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाने की घोषणा की है। यह वृद्धि सीमित अवधि के लिए की जा रही है।
 
गाड़ी संख्या 14854/14853, 14864/14863 और 14866/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवाओं में यह अस्थायी वृद्धि लागू होगी। ये बदलाव 23 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक जोधपुर से और 22 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक वाराणसी सिटी से नामित दिनों में प्रभावी रहेंगे। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ में कमी आएगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवा, अधिक आराम और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना है। एलएचबी रैक से संचालन से यात्रा और सुगम होगी, जबकि डिब्बों की अस्थायी वृद्धि से त्योहारों या भीड़भाड़ के समय में राहत मिलेगी।


Share This News