ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250527 111143 2 पूनरासर मेला, तैयारियों को लेकर हुई पहली बैठक Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। निकटवर्ती ग्राम पूनरासर में हर वर्ष भादवे में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को लेकर पहली बैठक शनिवार शाम पूनरासर हनुमान ट्रस्ट कोलकाता के ट्रस्टी मोटू लाल हर्ष के निवास पर हुई। इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी पूनरासर निवासी बजरंग पारीक ने की। बैठक की जानकारी देते हुए पारीक ने बताया कि आगामी 30 अगस्त को पूनरासर हनुमान जी मंदिर में वार्षिक मेला भरेगा। उसे मेले को लेकर आज आयोजित हुई पहली बैठक में आवश्यक तैयारियां की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी ट्रस्ट की तरफ से मेलार्थियों को सेवाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर व धर्मशाला सहित विभिन्न कमरों की साफ सफाई, रंगरोगन, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास आदि की व्यवस्था सुचारू की जाएगी। इसको लेकर बैठक में गंभीरता से विचार विमर्श हुआ।

ट्रस्टी बजरंग पारीक ने बताया कि आगामी दिनों में ट्रस्ट के सभी सदस्य जिला प्रशासन से भी मुलाकात करेंगे। तथा उन्हें 30 अगस्त को पूनरासर में भरने वाले मेले के लिए न्यौता भी देंगे। साथ ही मेले से पूर्व मेलार्थियों के हित में प्रशासनिक सहयोग को लेकर भी चर्चा करेंगे। जल्द ही ट्रस्ट के सदस्य जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सहित क्षेत्र के डीएसपी व थाना अधिकारी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में बजरंग पारीक व मोटू लाल हर्ष के अलावा संपतमल पारीक तथा हंसराज बांठिया भी मौजूद थे।


Share This News