


Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज रानी बाजार चौराहे पर कांग्रेस नेता नित्यानन्द पारीक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान पारीक ने बताया कि रानी बाजार अंडर ब्रिज इलाका बेहाल स्थिति में होने से आम नागरिक को परेशानी उठानी पड़ रही है। जनजवीन प्रभावित होने के विरोध में आज प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जिला कलेक्टर एवं डी.आर.एम प्रबंधक को ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया है किरानी बाजार अण्डर ब्रिज का निर्माण कार्य छः माह से चल रहा है जिससे रानी बाजार इलाके के मार्ग व दूसरी तरफ सूरज टाकीज के मार्ग का हाल बेहाल है पुरा इलाका उपरोक्त समस्या से प्रभावित हो रहा है आम आदमी परेशान है जन जीवन प्रभावित हो रहा है यह इलाका शहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है रानी बाजार से रानी बाजार पुल पार कर के पी.बी.एम अस्पताल मेडिकल कॉलेज आना जाना रहता है व्यापारियो में भारी आक्रोश है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरि प्रकाश वाल्मिकी, नवनीत कुमार जोशी, नवल गिरी, (अध्यक्ष ग्रुप ऑफ भगत सिंह) विजय शंकर गहलोत, भूपंेद्र सिंह शेखावत, लकी गहलोत, रूपा स्वामी, भवानी सिंह चारण, दीपक गुप्ता, मनोज पारीक, गोविन्द पारीक, महेन्द्र कुमार, स्वर्ण कुमार, अभिमन्यु, मनीष, आशीष सारस्वत, संदीप सिंह, आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।



