Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के करमीसर इलाके में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से चार जने झुलस गए। सभी को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना करमीसर की है, जहां एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। आग की चपेट में आने से चार युवक झुलस गए।