Thar पोस्ट राजस्थान। उदयपुर शहर से 15 किलोमीटर दूर स्थित नाई पुलिस थाने के स्टाफ को बाहर निकाल ग्रामीण महिलाओं ने ताला लगा दिया। थाने के चैनल गेट पर नाई गांव की महिलाओं ने ताला लगाकर चाभी अपने कब्जे में ले ली। बीती रात 9 बजे नाई गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों सहित करीब तीन सौ लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन से बात नहीं बनने पर तालाबंदी का निर्णय लिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दो माह में नाई गांव में कई चोरियां हो चुकीं हैं। नकारा पुलिस प्रशासन चोरी की एक भी वारदात का पर्दाफाश नहीं कर पाया। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। महिलाओं का आक्रोश को देखते हुए एसपी को फोन पर सूचना दी। नाई थानाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र कार्रवाई कर चोर गिरोह को धर दबोचेंगे।