ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250824 180218 scaled कोटगेट रेलवे फाटक समस्या सहित अन्य मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कही ये बात Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान विभिन्न विषयों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीकानेर व लालगढ़ स्टेशन के बीच दोहरीकरण के कार्य से कोटगेट व सांखला फाटक की समस्या का समाधान हो जाएगा। बीकानेर–दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन स्वीकृति के साथ रेलवे को लेकर बीकानेर में बहुत तेजी से विकास हुआ है।संसद मानसून सत्र में जो बिल पास हुए ओर जो बिल पेश हुए है वो हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है एक बिल इंकमटैक्स एक्ट 1961 की लंबे समय से सुधार की मांग हो रही थी इसमें सरलीकरण किया जाए इस मानसून सत्र में ये बिल पास किया गया है। ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन व विनियमन विधेयक 2025 अब कानून बन गया है सरकार का मकसद इस कानून के जरिए ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को बढ़ावा देना है ऑन लाइन सट्टा गेम चलाने वालों को 3 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है ऐसे विज्ञापन देने वालों को 2 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया इस संशोधन के माध्यम से सरकार ने ये मंशा प्रकट की इस बिल में कोई भी जनप्रतिनिधि चाहे वो प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और मंत्री हो ऐसे अपराध में लिप्त हो जिसमें सजा पांच साल या उससे अधिक हो 30 दिन जेल में रहने पर जमानत रद्द होने पर जेल से सरकार चला नहीं सकता इसलिए पद से हटाने के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया।

प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी की पलाना में सभा हुई अमृत भारत के तहत देशनोक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण हुआ रेलवे को लेकर बीकानेर में बहुत तेजी से विकास हुआ है जिसमें खाजूवाला से जैसलमेर वाया दंतौर नई रेल लाइन से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग, सेना, बीएसएफ को फायदा होगा। बीकानेर– दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन स्वीकृति से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया बीकानेर वासियों की तरफ से आई है इससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा इसके लिए अर्जुनराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का आभार जताया बीकानेर–लालगढ़ के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण 278 करोड़ की लागत से हुआ रेलवे की तीन वाशिंग लाइन लालगढ़ को मिली है इससे हमारे को ओर ट्रेन भी मिलेगी।

मेघवाल ने बताया भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई अगले महीने बीकानेर आ रहे है। प्रेस वार्ता में सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, मोहन सुराणा, गुमान सिंह राजपुरोहित, महावीर चारण, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।

भाजपा देहात पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का सम्मान कर आभार जताया

वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने के बाद बीकानेर आगमन पर किया स्वागत। बीकानेर वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण के कार्यों को मंजूरी मिलने के बाद आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर आगमन पर भाजपा देहात जिला पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में स्वागत किया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से, बीकानेर -दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिल गई है उसके साथ लालगढ़–बीकानेर रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण को मंजूरी दिलवाकर जो ऐतिहासिक कार्य हुआ है वो बीकानेर के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा उसके लिए आज केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का सम्मान कर आभार जताया है। आज के सम्मान समारोह में भवानी पाईवाल, मुकेश शर्मा, महेंद्र ढाका, भंवर जांगिड़, राजाराम ओझा, विजयपाल कूकना, जैना महाराज, रामरतन सिहाग, अर्जुन कड़वासरा, गोपालदास सुरपुरा, देवीलाल मेघवाल, दौलत सारण ने स्वागत किया।


Share This News