ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250823 172107 बीकानेर से वन्दे भारत का यह रहेगा किराया, इस दिन होगी शुरू Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। धोरों की धरती बीकानेर से वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा के साथ इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक रेलवे डीआरएम और रेल मंत्रालय इस रेल सेवा को जल्द शुरू करने के लिए सक्रिय हुए है। बीकानेर या दिल्ली में ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसमें शामिल होंगे। यह संभावना है कि 26 या 28 अगस्त को वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा। वंदेभारत का किराया श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग होता है। एसी चेयर का किराया करीब 1300 रुपए होगा। एग्जीक्यूटिव चेयर का करीब 2400 रुपए होगा। ट्रेन में यात्री को लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं।

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल लम्बे समय से वंदेभारत ट्रेन बीकानेर से दिल्ली के बीच संचालित करवाने के लिए प्रयासरत थे। वाशिंग लाइन की दिक्कत की वजह से ट्रेन का संचालन नहीं हो पा रहा था। इसके लिए पूर्व डीआरएम आशीष कुमार ने बीकानेर ठहराव करने वाली ट्रेनों में से दो ट्रेनों का फेरा श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ तक बढ़ाने का सुझाव दिया।

बीकानेर स्टेशन को रखा जाएगा खाली
इससे दो ट्रेनों का भार बीकानेर वाशिंग लाइन पर कम हो और वंदेभारत ट्रेन के लिए जगह बने। कुछ दिन पहले ही लालगढ़-पुरी ट्रेन का फेरा बढ़ाकर श्रीगंगानगर तक कर दिया गया। अभी एक ट्रेन का और फेरा बढ़ाकर हनुमानगढ़ तक किया जाना है। बीकानेर-दिल्ली के बीच चूरू के रास्ते करीब 448 किलोमीटर के रेल मार्ग पर वंदेभारत ट्रेन चलाने की स्वीकृति मिली है। यह ट्रेन रोजाना सुबह 5.45 बजे बीकानेर से रवाना होकर 6 घंटे 05 मिनट में 11.50 बजे दिल्ली कैंट पहु ंचेगी। वापसी में शाम 4.45 बजे दिल्ली से रवाना होकर रात 11 बजे बीकानेर जंक्शन पहुंचेगी।

यहां होगा ठहराव
बीकानेर- दिल्ली वंदे भारत सुबह 5:45 बजे चलकर रतनगढ़ में 7:18 बजे पहला ठहराव लेगी। रतनगढ़ से 7:20 बजे रवाना होगी और दूसरा स्टॉप चूरू में सुबह 8 बजे लेगी। 5 मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना होगी और तीसरा स्टॉप हरियाणा के रेवाड़ी में सुबह 10:45 बजे लेगी। वहीं दिल्ली कैंट 11:50 बजे पहुंचेगी।

दिल्ली से बीकानेर वंदेभारत
दिल्ली-बीकानेर वंदेभारत ट्रेन दिल्ली कैंट से शाम 4:45 बजे रवाना होकर हरियाणा के रेवाड़ी स्टेशन शाम 6 बजे पहुंचेगी। वहीं चूरू शाम 8:20 बजे पहुंचेगी और रतनगढ़ शाम 8:53 बजे पहुंचेगी। फाइनली ट्रेन बीकानेर रात 11 बजे पहुंचेग


Share This News