Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने 16 जुलाई को जयपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजस्थान भाजपा के राज्यव्यापी अभियान ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान अगले 15 दिनों तक तक चलेगा। बीकानेर में आज मीडिया से बातचीत में केंद्रीय कानून, संसदीय कार्य, संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि 15 दिनों तक नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को लेकर पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार लूटने वाली सरकार है।
राजस्थान की कांग्रेस सरकार के पांच साल का रिकॉर्ड यह है कि गहलोत सरकार ने राजस्थान में भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाने का काम किया है। गहलोत सरकार ने अत्याचार करने का रिकार्ड बनाया है। महिलाओं, बच्चों, आदिवासियों पर अत्याचार करने में भी गहलोत सरकार ने रिकार्ड बनाया है। इसलिए भाजपा ने नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान शुरू किया है। हर पंचायत और गांवों में जाकर लोगों को बताएंगे।और, विधान सभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त और विकासयुक्त सरकार बनाएगी। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार उत्पीड़न, पक्षपात और जनता पर अत्याचार करने में नंबर एक सरकार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार है जो बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर राजस्थान सहित समग्र राष्ट्र के कल्याण एवं विकास के लिए काम कर रही है। गहलोत सरकार का हर घर में जल पहुँचाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। इनका रिपोर्ट कार्ड यह भी है कि राजस्थान में वृद्धा पेंशन में लगभग 400 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 567 अभियोजन मामलों में स्वीकृति नहीं दी गई । गहलोत परिवार के लोग हजारों करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट ले रहे हैं। रैप मामलों में प्रदेश नंबर वन लचर कानून व्यवस्था राजस्थान में प्रतिदिन औसतन 18 से 19 रेप और 7 मर्डर हो रहें है।
कांग्रेस की गहलोत सरकार में 45 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार के मामलें दर्ज हुए हैं। राजस्थान में प्रतिदिन औसतन 18 से 19 रेप और 7 मर्डर हो रहें है। कांग्रेस की गहलोत सरकार में 45 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार के मामलें दर्ज हुए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा 56 फीसदी महिलांए झूठे मामले दर्ज करवाती है, केबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में कहा “मर्दों का प्रदेश है इसलिए रेप/गैंगरेप हो रहे है। गहलोत के मंत्री पुत्र पर दुष्कर्म के आरोप में राजस्थान से बाहर मामला दर्ज, राजस्थान पुलिस ने सहयोग नहीं किया। कांग्रेस के विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र पर दुष्कर्म के मामले में एफ़आइआर नाम के बावजूद पुलिस ने आरोपी नहीं माना, कोर्ट के आदेश से गिरफ़्तार हुआ। महिला उत्पीड़न मामले में थाना गाजी के गैंगरेप को भुलाया नहीं जा सकता। परिवार और पति के सामने महिला का गैंग रेप हुआ और कोई सुध लेने वाला नहीं है। गहलोत सरकार के प्रशासन ने एफआईआर करने में भी कोताही करती है। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान देश में नंबर- 1 अपार भ्रष्टाचार, जिम्मेदारों के लिए यह बहुत की शर्मनाक बात है कि ट्रांसपेरेन्सी इंटरनेशनल के करप्शन सर्वे में राजस्थान भ्रष्ट राज्यों की सूची में नंबर वन है। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के 17 पेपर लीक हो चुके हैं, रीट पेपर लीक मामले को सीबीआई जाँच करती तो गहलोत सरकार के मंत्री व कांग्रेस के बड़े नेता जेल जाते। आरपीएससी का सदस्य पेपर लीक में अभियुक्त है, पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त से 18 लाख नकदी बरामद हो रही है। खुलमखुला भ्रष्टाचार हैं। कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा बोले-कई मंत्री चोटी से पैर के अंगूठे तक भ्रष्टाचार में रंगे हैं। मुख्यमंत्री की मजबूरी है या कमजोरी है कि उन्हें हटा नहीं पा रहे हैं।
प्रेस वार्ता में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, अनिल शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, आनंद सिंह भाटी, हनुमान सिंह चावड़ा, श्याम चौधरी, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल उपस्थित रहे।