Thar पोस्ट,न्यूज। राजस्थान प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बारिश का अब यह दौर पूरे महीने जारी रहेगा, लगभग सभी जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 17 से 20 जुलाई के बीच भारी बारिश की होने की संभावना जताई है। प्रदेश के अजमेर, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के अलग अलग भागों में भारी बारिश संभावना है। मानसून पिछले चार दिनों से सुस्त पड़ा हुआ था लेकिन अब फिर से सक्रिय हो गया है। बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में माध्यम व कहीं तेज़ बारिश का अलर्ट है।

यह है कारण : विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण अब राजस्थान में और भी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।। फिर से मानसून सक्रिय हो चुका है यहां अब तक 33 में से 15 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई है।