Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ थाने में तैनात कॉन्स्टेबल रमेश थालोड़ का शव जैसलमेर में मिला है। वह 16 अगस्त को बीकानेर से जैसलमेंर के लिए रवाना हुआ था। जैसलमेर नही पहुंच पाने के बाद परिजन लगातार तनाव में थे। पुलिस के अनुसार रामदेवरा के रामसरोवर तालाब में पुलिस कॉन्स्टेबल रमेश का शव मिला है। जिसकी सूचना उसके परिजनों को भी दे दी गई है। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना के बाद शव को बाहर निकाल लिया गया है। वही रामदेवरा अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मूल सिंह, पोकरण डीएसपी कैलाश विश्नोई, रामदेवरा थानाधिकारी खममा राम अस्पताल पहुंचे है। यह बताया जा रहा है कि चूरू निवासी रमेश जैसलमेंर कोर्ट की पेशी के लिए निकला था जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया।