Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के रानी बाजार में एक कर्मचारी की मशीन में आने से मौत हो गई। रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी की गर्दन धड़ से अलग हो गई। इस बारे में कोटगेट थानाधिकारी बृजभूषण ने मीडिया को बताया कि 6 नंबर रोड़ स्थित कोठारी वुलन मिल में कार्यरत भीलवाड़ा निवासी भंवर सिंह पुत्र राम सिंह मशीन का रोलर साफ कर रहा था। इसी दौरान गले में लटका गमछा रोलर की चाप्ट में आ गया। देखते ही देखते भंवर सिंह उछलकर मशीन की चपेट में आया और गर्दन धड़ से अलग हो गई।