Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। बीच शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर से 25 की फिरौती मांगकर उसे धमकाने का मामला सामने आया है। जस्सूसर गेट स्थित क्लीनिक चलाने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ श्याम अग्रवाल से लाखों की फिरौती की मांगी गई है। डॉ अग्रवाल ने पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया है कि 25 जुलाई को रात को करीब पौने दो बजे मौहल्ले में रहने वाले विष्णु साध, अभिषेक पंवार और अन्य दो तीन लोग आए और 25 लाख रुपयों की फिरौती की मांग की और हर महीने एक लाख बंधी देने की मांग की। ऐसा नही करने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। अग्रवाल ने बताया कि आरोपी अगली दोपहर फिर उसके चैम्बर में आये और देख लेने की धमकी दी। बहरहाल सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। परिवादी ने वीडियो और ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंप दिये है। पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।