ताजा खबरे
IMG 20260520 002146 पीबीएम: जनाना वार्ड के पास हंगामा, युवक की पिटाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर के प्रमुख पीबीएम अस्पताल में आज एक बार फिर हंगामा हुआ। जनाना वार्ड के पास बने टॉयलेट से एक युवक को पकड़ने और उसके बाद हुई जमकर मारपीट से जुड़ा है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबरों के मुताबिक युवक नशे में धुत्त था और टॉयलेट के पास महिलाओं की तरफ इशारे कर रहा था। शक होने पर लोगों ने उसे दबोच लिया और महिला गार्ड के हवाले कर दिया। आरोप है कि इसके बाद गार्ड ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

युवक की हरकतें गलत थीं तो उसे सीधे पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया गया? इस दौरान वहां मौजूद गार्ड ने पूरी मारपीट का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के नाम पर कानून हाथ में लेने का अधिकार वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को आखिर किसने दिया?

युवक ने खुद को उदासर निवासी बताया है। वीडियो में युवक खुद को छोड़ने की मिन्नतें करता दिखाई दे रहा हालांकि अभी तक उसकी पहचान और पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। बताते चलें कि इससे पहले भी कुछ दिन पहले भी चोरी के शक में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया था, जिसमें बाद में सदर पुलिस थाना की जांच में युवक निर्दोष निकला था। अब फिर वैसा ही मामला सामने आने से अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई है।


Share This News