
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अजगर मिलने की संभावना नहीं के बराबर है। लेकिन आज जयपुर रोड़ पर खाटूश्यामजी नगर कॉलोनी में अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह घर की छत पर अजगर मिलने से हड़कम मच गया। इसके चलते मौहल्ले के लोग छतों पर चढ़ गए। सूचना मिलते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेसक्यू किया गया। अजगर के इस रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए भीड़ आ गई। पूरे क्षेत्र को घेर लिया और अजगर को काबू कर लिया। यह मकान सुरेन्द्र सिंह कस्वां का बताया जा रहा है। वन विभाग के सीताराम स्वामी ने बताया कि, वैसे तो बीकानेर क्षेत्र में अजगर नहीं पाए जाते। लेकिन यह क्षेत्र हाईवे से लगता है और शायद यह अजगर किसी गाड़ी के जरिए आ गया है। अजगर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया है।