Thar पोस्ट। पुलिस मुख्यालय की सीआईडी सीबी ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.41 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई रायसर थाना इलाके में मनोहरपुरा दौसा हाईवे पर की। यहां पर मनोहरपुरा टोडी गांव निवासी राहुल गुर्जर को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 1.41 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किये ये सभी नकली नोट 200 रुपए के थे।