Thar पोस्ट। राजस्थान के धौलपुर जिले में मंगलवार देर शाम आकाश से बिजली गिरी। शाम सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में कुएं से पानी भरकर घर लौट रहीं 5 महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे सभी महिलाएं झुलस गईं, जिनमें में 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।आकाशीय बिजली महिलाओं पर गिरने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पांचों महिलाओं को सर मथुरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है, लेकिन 3 महिलाओं की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।