Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरणसर पंचायत समिति क्षेत्र के पीपेरा गांव में पंचायत समिति सदस्य के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस कर अनुसार सरपंच के बेटे की अनियंत्रित कार घर की दीवार से टकरा गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बीजेपी देहात सोशल मीडिया संयोजक कोजूराम सारस्वत ने इस घटना की निंदा की है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।