Thar पोस्ट न्यूज। आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, वृंदावन में 10 लाख भक्त, मथुरा में सोने से बनाए गए ठाकुर जी के वस्त्र; ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजा मंदिर।

*उपराष्ट्रपति चुनाव: 17 अगस्त को NDA उम्मीदवार पर मुहर लगेगी, 21 अगस्त को नामांकन करेंगे; भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में होगा फैसला।

‘*मिशन मोड में शुरु होगा समुद्र के भीतर से तेल निकालने का काम’, लाल किले से पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान

*11 साल बाद भी वही पुराने जुमले, वही रटे-रटाए आंकड़े- PM मोदी के भाषण पर राहुल का निशाना, स्वतंत्रता दिवस समारोह से रहे दूर

* ‘रूस-चीन-भारत मिलकर कर देंगे अमेरिका की गुंडागर्दी खत्म’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले स्वामी रामदेव

* ‘आरएसएस की विचारधारा से आज का जनमत आकार ले रहा’, पीएम मोदी की आलोचना पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला

* झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, बाथरूम में फिसलकर गिरने से सिर में आई थी चोट, दिल्ली में चल रहा था इलाज

*ट्रम्प-पुतिन के बीच 3 घंटे बैठक, कोई डील नहीं, 12 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रवाना हुए दोनों, पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। अलास्का में यूक्रेन युद्ध पर नहीं बनी बात… ट्रंप और पुतिन के बीच 3 घंटे बाद बेनतीजा रही बैठक, भारत की बढ़ सकती है मुश्किल।