ताजा खबरे
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदले
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 86 मुख्यमंत्री ने इसे दी मंजूरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार पेंशन (सम्मान) योजना के नियमों में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से अधिक संख्या में पात्र वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ मिल सकेगा।प्रस्ताव के अनुसार अब उन पत्रकारों को भी सम्मान पेंशन योजना का लाभ मिल सकेगा, जिन पत्रकारों को किसी समाचार पत्र अथवा संस्था आदि से वेतन, पेंशन या नियमित सहायता राशि या राज्य सरकार से कोई अन्य नियमित सहायता प्राप्त हो रही है। ऎसे पत्रकारों को पहले से प्राप्त हो रहे वेतन, पेंशन या अन्य सहायता राशि को सम्मान पेंशन की राशि में से घटाकर शेष राशि का भुगतान किया जा सकेगा।
इसी प्रकार अब वे अधिस्वीकृत पत्रकार भी सम्मान पेंशन के लिए पात्र होंगे, जो सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान से अलग-अलग अवधि में कुल मिलाकर कम से कम 10 वर्ष तक अधिस्वीकृत रहे हों। पहले योजना में वे ही पत्रकार पात्र थे जो विभाग से लगातार 10 वर्ष तक अधिस्वीकृत रहे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2019-20 के परिवर्तित बजट में राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार पेंशन (सम्मान) योजना को पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की थी।


Share This News