ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20250820 WA0012 दिल्ली से बीकानेर के बीच नई वंदे भारत रेलगाड़ियों को मिली मंजूरी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से दिल्ली से बीकानेर के मध्य नई वंदे भारत रेलगाड़ियों के परिचालन को स्वीकृत मिल गई है रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अर्जुनराम मेघवाल को पत्र के द्वारा इसकी सूचना दी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा ‘मेक इन इंडिया’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास-यात्रा सतत जारी है। इस यात्रा को और गति देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बीकानेर वासियों की सुविधा के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को स्वीकृति दी है इस वंदे भारत ट्रेन से हर वर्ग के व्यक्ति को कम समय में एक सुविधाजनक यात्रा मिलेगी।

मेघवाल ने इस अवसर पर सभी बीकानेर वासियों। को बधाई दी। भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, दौलत सारण ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया।केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम के भागीरथी प्रयासों का ही परिणाम है वन्दे भारत :- पचीसिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ, जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्यों की लम्बित मांग बीकानेर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन आज बीकानेर के लाडले सांसद व केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के भागीरथी प्रयास से बीकानेर को मिलने की घोषणा हो चुकी है | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सकारात्मक भागीरथी प्रयासों का ही परिणाम है |

बीकानेर से दिल्ली के मध्य वंदे भारत से हर वर्ग के यात्रियों को कम समय में सुविधाजनक सफर का लाभ मिल सकेगा | बीकानेर औद्योगिक एवं पर्यटन की दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण स्थल है | यात्रियों, उद्यमियों तथा व्यापारियों के अलावा आमजन का दिल्ली एवं मुंबई की और निरंतर आवागमन रहता है | वंदे भारत ट्रेन बीकानेर के उद्योग, व्यापार जगत तथा पर्यटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगी | इस गाड़ी के चल जाने से औद्योगिक विकास के साथ साथ रेल राजस्व में भी वृद्धि होगी |

बीकानेर जिला उद्योग संघ, जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्यों ने केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा रेल प्रशासन का आभार जताया | आभार जताने वालों में जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्य अनन्तवीर जैन, डीआरयूसीसी सदस्य पंकज अग्रवाल, डीआरयूसीसी सदस्य लूणकरण सेठिया, श्याम सुंदर सोनी, सुरेंद्र जैन, वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, के के मेहता शामिल हुए |


Share This News